आर्थिक मदद भेंट करते मरवाड़ी समाज के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
- फोटो : udhampur news
भिवाड़ी। मारवाड़ी समाज फाउंडेशन ट्रस्ट ने थैलेसीमिया के इलाज के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस सहायता से परिवार को इलाज की निरंतरता सुनिश्चित करने में बड़ी राहत मिलेगी। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के असहाय और जरूरतमंद वर्गों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के परिवार को यह सहयोग न केवल चिकित्सा खर्चों में मदद करेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक बोझ से भी मुक्ति दिलाएगा।