फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास

Sat, 18 Feb 2023 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिला पुलिस ने पैदल मार्च किया। इससे माध्यम से लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों व दुकानदारों, व्यापरियों के साथ जनसंवाद भी किया। उनके द्वारा लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, जिले के नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की उपस्थिति से आमजन के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है व कहीं ना कहीं सड़क पर होने वाला अपराध भी रुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें