फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: खाद व बीज की दुकान में सेंध लगाकर नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Sat, 18 Feb 2023 08:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी स्थित एक खाद व बीज की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर गल्ले से हजारों की रुपये की नकदी और चांदी के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह पूरी घटना दुुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। यह मामला 16 फरवरी की रात का है। अगले दिन पीड़ित के घर में कार्यक्रम था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नई अनाज मंडी निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने दुुकान नंबर 5 में खाद व बीज की दुकान की हुई है। रोजाना की तरह वह 16 फरवरी की शाम को भी वह दुुकान बंद घर चले गए थे। दिनेश कुमार ने बताया कि अगले दिन उनके घर में कार्यक्रम था। इसलिए दुकान को बंद रखा था। शनिवार की सुबह दिनेश दुकान पहुंचा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। दिनेश ने दुकान की जांच की तो गल्ले में रखी 15 हजार रुपये, चांदी के सिक्के व एटीएम कार्ड गायब मिला। उन्होंने दुुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कि तो उसमें पता चला कि एक युवक उनकी दुकान में छत के रास्ते से दाखिल होता दिख रहा है। उसने ऊपर के दरवाजे की जाली तोड़ दी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें