फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से चलाया सर्च अभियान

Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र की जांच करती पुलिस की टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा व थाना खोल क्षेत्र में वीरवार को विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों की जांच की।
पुलिस टीम ने एमटू के सोसाइटी धारूहेड़ा के पास, सोहना रोड, बस स्टैंड धारूहेड़ा व गांव कंवाली में जाकर झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की। पुलिस टीम ने वहां पर बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली औरउनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि बाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया था। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें