चालक की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले में 23 फरवरी से 1 मार्च तक चलाए गए विशेष अभियान में 1270 वाहनों चालकों के चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 वाहन चालकों के चालान किए गए। प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ने वाले 2 वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया।
पुलिस ने लाल व नीली बत्ती लगाने पर 2 और लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 1240 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।