फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर की जांच

Sun, 05 Jan 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 6रेवाड़ी। झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच करते पुलिस के जवान। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड व कमांडो के जवानों ने रविवार की सुबह धारूहेड़ा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई।
पुलिस टीम ने झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा थाना प्रबंधक जगदीश चंद ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के दिशा-निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस कार्रवाई करेगी। यदि आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें