फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस को किया सजग प्रहरी प्रोत्साहन अवाॅर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस को सजग प्रहरी प्रोत्साहन अवार्ड से सम्मानित करते कंपनी स्टॉफ। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की उतरी क्षेत्र की भूमिगत पाइपलाइन में सेंध लगाकर ऑयल चोरी के मामले में आरोपियों को एक माह से कम समय में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के इस उत्कृष्ट कार्य पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पुलिस को सजग प्रहरी प्रोत्साहन अवाॅर्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

यह अवाॅर्ड आईओसी के उत्तरी क्षेत्र के डीजीएम बिकास के बरनवाल ने डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी डॉ. रविंद्र सिंह को उनके कार्यालय में दिया है। इसके तहत 30 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस को सम्मानित किया गया है। आईओसी की ओर से मिले 30 हजार रुपये के इनाम में से सीआईए-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को 6 हजार रुपये, साइबर सेल इंचार्ज एसआई संदीप कुमार, पीएसआई पवन कुमार व पीएसआई प्रिंस को 4-4 हजार रुपये, सिपाही रमेश, रविंद्र, पवन व मोहित को 3-3 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें