फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर हमला कर डंपर छीनने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव भूड़ला के समीप पुलिसकर्मी पर हमला कर जब्त किया गया ओवरलोड डंपर छीनने के मामले में कसौला थाना ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव सराई निवासी सुभाष के रूप में हुई है। आरोपी डंपर का चालक है। पुलिस ने आरोपी से छीना गया डंपर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम 10 फरवरी की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव भूड़ला के निकट ओवरलोड वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे एक डंपर को जांच के लिए रोक लिया था। टीम ने जांच की तो उसमें क्षमता से अधिक माल भरा हुआ था। टीम ने डंपर का चालान कर जब्त कर लिया था। आरटीए टीम में शामिल सिपाही सुनील कुमार जब्त किए गए डंपर को कसौला चौक स्थित पार्किंग में खड़ा करने के लिए लेकर जा रहा था। भूड़ला के निकट पीछे से कार में सवार होकर आए तीन-चार लोगों ने रास्ता रोक लिया था तथा सिपाही सुनील कुमार को डंपर से नीचे उतार दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने सुनील के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया था। आरोपी सिपाही से मारपीट कर ओवरलोड किया हुआ डंपर छीनकर फरार हो गए थे। सिपाही सुनील कुमार की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लूट व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें