फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झुग्गी-झोपड़ियों में पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

Sat, 05 Apr 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09संवाद न्यूज एजेंसी विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच करते टीम। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। पुलिस और कमांडो ने संयुक्त रूप से डॉग स्क्वॉड के साथ शुक्रवार को माडल टाउन थाना क्षेत्र की धक्का बस्ती, गंदा नाला के पास, कंटेनर डिपो व गांव ढालियावास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
पिछले दिनों अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र की जांच की। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना माॅडल टाउन प्रबंधक निरीक्षक विद्यासागर ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें