फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: जमीनी विवाद में महिला पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामला, पुलिस ने किए दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 जून को उसका पति पिकअप गाड़ी को लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्रवधु भी ड्यूटी पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारूहेड़ा पुलिस ने गांव मामड़िया अहीर में जमीनी विवाद में एक महिला पर फायरिंग करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी साहिल व अंकुश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया की 5 जून को गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 जून को उसका पति पिकअप गाड़ी को लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्रवधु भी ड्यूटी पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए। उनके साथ उनके गांव का सचिन भी था। सचिन के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है।

इसको लेकर सचिन और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में 6 आरोपी नितिन, सचिन, सुधीर, सुनील, अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपी जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी साहिल व अंकुश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें