फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reawri: पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार, पहले गला घोंटा और बाद में पत्थर से किए थे वार

Sat, 06 Sep 2025 06:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

राकेश वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक के रूम मेट थे। पहले तीनों ने मिलकर शराब पी और फिर आपसी विवाद में दोनों दोस्तों ने राकेश वर्मा का गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास राकेश वर्मा की हत्या करके शव को डालने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अत्तरसुभाकलां निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व दोनों आरोपी गांव सुठानी में एक ही कमरे में किराये पर साथ रहते थे। तीनों आर्थिक रूप से कमजोर थे। 
विज्ञापन


किराये को लेकर तीनों का आपस में विवाद होने लगा था। इस वजह से मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करवा लिया था। दोनों आरोपी राजेश वर्मा को कमरा खाली करने की वजह मानते थे। 2 सितंबर को तीनों मिंडा कट बावल रोड के पास शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। शराब पीने के बाद जब नशा हुआ तो सन्नी और विनोद का राकेश के साथ झगड़ा हो गया। इन लोगों ने पहले उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार किए, जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

राकेश वर्मा बावल की एक कंपनी में करता था नौकरी

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने जानकारी दी कि 3 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मिंडा कट बावल रोड के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। राकेश वर्मा बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था और गांव सुठानी में किराए के मकान में रह रहा था। मकान मालिक ने तीनों से कमरा खाली करवा लिया था। इस पर दोनों आरोपी राकेश को जिम्मेदार मानते थे और उसके प्रति रंजिश पाल बैठे थे।

हमले से राकेश की मौके पर ही मौत 

हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अगले दिन सुबह शव मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।



ये भी पढ़ें: मनीषा मौत मामला: जांच के लिए फिल्ड में उतरी सीबीआई की टीम, वारदात स्थल का किया मुआयना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें