फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का का तीसरा मुख्य आरोपी आरोपी किया गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी आरिफ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के तीसरे और अंतिम मुख्य आरोपी नूंह (मेवात) के गांव नई निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरिफ पहले से ही इस मामले में वांछित था। भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि यह गिरोह दिन में रेकी कर रात के समय बंद दुकानों के शटर तोड़कर या पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

ये चोरी का माल सस्ते दामों में बेचकर ये लोग शौक पूरे करते थे। मामला 20 अगस्त की रात का है जब फूलबाग क्षेत्र में यूको बैंक के पास स्थित आरसी इंटरप्राइजेज मोटर वाइंडिंग की दुकान से करीब 500 किलो वाइंडिंग कॉपर तार और 6-7 मोटरें चोरी हो गई थीं। दुकान मालिक हरकेश ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। कुल नुकसान करीब 7 लाख रुपये बताया गया था। आरोपी आरिफ पहले भी संपत्ति संबंधी कई अपराधों में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है, जिनके संबंध में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें