फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: पुलिस ने बीटेक टॉपर को किया गिरफ्तार, दोस्तों के साथ मिलकर की थी खलासी की हत्या

Sat, 02 Aug 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी

सार

रेवाड़ी पुलिस ने हत्या मामले में एक बीटेक टॉपर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर एक ट्रक खलासी से मारपीट की थी। मारपीट में ट्रक खलासी को 40 इंजरी हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव जौनियावास निवासी विवेक उर्फ विक्की के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीती 29 जुलाई को पुलिस को गांव मालपुरा से मऊ रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। 
विज्ञापन


मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो युवक की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी 33 वर्षीय मनोज पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई थी। दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी निवासी भरत ने बताया था कि 27 जुलाई को उसका बड़ा भाई मनोज अपने दोस्त साहुन खान के साथ अपने ननीहाल गांव पाटखोरी से अपने कुछ परिचितों से मिलने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि मनोज का शव गांव मालपुरा से मऊ रोड पर मिला है। मनोज ड्राइवर था। 

मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर मनोज की हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने मृतक के भाई भरत के बयान पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव जौनियावास निवासी विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक मनोज की दीपक से हुई थी कहासुनी 
 
पुलिस द्वारा पूछताछ आरोपी विवेक उर्फ विक्की ने बताया कि घटना के दिन शराब के नशे में उसके साथी दीपक व मृतक मनोज की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। उसके साथी दीपक ने उसे फोन करके मौके पर बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचा तो दीपक व उनके 4 से 5 अन्य साथी मौके पर पहले से मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मिलकर शराब के नशे में मनोज की तलाश करके उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।



विवेक फरीदाबाद में एक कॉलेज में था बीटेक का टॉपर

विवेक फरीदाबाद में एक कॉलेज में साल 2023 में बीटेक का टॉपर रहा है। उसने जिस स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की उस स्कूल में विवेक की मां नौकरी करती थी। विवेक की मां ने ही विवेक को पढ़ाया था। अब विवेक एक नामी में कंपनी में अच्छे पैकेज पर जॉब कर रहा था। सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा में विवेक ने 85% अंक लिए थे। विवेक के पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी।

डीएसपी ने बताया कि सभी लोगों ने मनोज के साथ मारपीट की। इसके बाद मनोज घटनास्थल से करीब 200 मीटर ही चल पाया। उसके बाद वह गिर गया जिसके बाद सभी आरोपी घबरा कर मौके से फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मनोज के शरीर पर 40 जगह इंटरनल इंजरी थी। 

ये भी पढ़ें: Haryana: खेलते हुए गंदे पानी के जोहड़ में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत, दो घंटे बाद निकाला गया शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें