फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पीएनडीटी टीम की बड़ी कार्रवाई, 65 हजार में भ्रूण का लिंग बताने वाले दो लोगों को पकड़ा

Sun, 13 Sep 2026 07:31 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

भ्रूण का लिंग बताने के नाम पर गर्भवती महिला से 65 हजार रुपये लेने के मामले में पानीपत और सोनीपत की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने रेवाड़ी में कार्रवाई की। टीम ने दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 64,500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पीएनडीटी टीम की गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रूण का लिंग बताने के नाम पर गर्भवती महिला से 65 हजार रुपये लेने के मामले में पानीपत और सोनीपत की संयुक्त पीएनडीटी (प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक) टीम ने रेवाड़ी में कार्रवाई की। टीम ने दो लोगों को पकड़कर उनके पास से 64,500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र ओमपाल और रामनिवास के रूप में हुई है। टीम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि राहुल गर्भवती महिलाओं को भ्रूण का लिंग बताने के नाम पर पैसे लेता है। इसके बाद टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर राहुल से संपर्क कराया। बातचीत के दौरान राहुल ने भ्रूण का लिंग बताने के लिए 65 हजार रुपये मांगे।

पीएनडीटी टीम ने महिला को ग्राहक बनाकर भेजा

टीम ने 500-500 रुपये के नोटों की सूची तैयार कर महिला को पैसे दिए। 13 सितंबर को राहुल के कहने पर महिला रेवाड़ी पहुंची। यहां जिला नागरिक अस्पताल में राहुल एक अन्य व्यक्ति रामनिवास के साथ महिला से मिला। आरोप है कि राहुल ने महिला से 65 हजार रुपये लिए और उसे अपनी गाड़ी के पीछे आने को कहा। इसके बाद दोनों महिला को एक अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर को दिखाने के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए रेफरल स्लिप बनवाई गई। इसके बाद महिला को अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड होने से पहले ही दोनों आरोपी वहां से निकलने लगे। इसी दौरान संयुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


तलाशी में मिले 64,500 रुपये

टीम के अनुसार रामनिवास की जेब से 34,500 रुपये और गाड़ी के डैशबोर्ड से 30 हजार रुपए मिले। कुल 64,500 रुपये बरामद हुए। टीम ने बरामद नोटों का मिलान पहले तैयार की गई सूची से किया, जो सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें