फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएमश्री विद्यालय के अध्यापकों को जल्द मिलेगा एनआईटी से प्रशिक्षण

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के सभी पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों को एनआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। अध्यापकों का बैच तैयार कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों को विज्ञान, अंग्रेजी और गणित की नई-नई और रोचक तकनीक सिखाई जाएगी, ताकि अध्यापक विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा कर सकें। साथ ही उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक बनाया सके। खास बात यह है कि इस काम की जिम्मेदारी मिलने पर इसको शुरू करने से पहले एनआईटी शिक्षकों ने भी विशेष प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए एनआईटी के प्रशिक्षक बेंगलुरु स्थित एक संस्थान से प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वह जिले के सभी पीमएश्री विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण देंगे। सबसे पहले विज्ञान वर्ग के अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 8 पीएमश्री विद्यालय संचालित
जिले में बीते साल 5 पीएमश्री विद्यालयों की संख्या को बढ़ाकर 8 कर दी गई थी। फिलहाल मौजूदा समय में जिले में कुल 8 पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 21वीं सदी में नई पीढ़ी के सामने आने वाले सभी तरह की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। इन विद्यालयों में नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही इन विद्यालयों में अत्याधुनिक लैब भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
पीएमश्री विद्यालय के अध्यापकों को एनआईटी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। एनआईटी में इन शिक्षकों को गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए अपडेट किया जाएगा। विज्ञान, अंग्रेजी और गणित पर फोकस करने के साथ ही अध्यापकों को भाषाई निपुण बनाते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमताओं को पहचान कर उन्हें तराशा जाएगा।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें