फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की जयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज एवं एकता संघ संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर सिंह सैनी की अध्यक्षता में कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों के साथ सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष (हरियाणा) कंवर सिंह सैनी की ओर से सभी बच्चों को स्कूल की नोटबुक, पैन, पेंसिल, फल, मिठाई वितरित की गई।बच्चों और उनके परिवारों के साथ सावित्रीबाई फुले जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कंवर सिंह सैनी ने सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे में बताया। कहा कि असली आजादी तो हमें तब मिलेगी जब लोग आपसी छुआछूत की भावना का समूल नष्ट कर स्वतंत्र और प्रसन्न जीवन जीएंगे। कहा कि ज्योतिबा फुले ने अपना सारा जीवन समाज सेवा में गुजार दिया। इस मौके पर डॉ. अजीज मधोक, सोनिया सैनी, चंद्रवती सैनी, लक्ष्मी सैनी, हेमांशु सैनी, भगवान दास सैनी, नवीन सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें