प्रतियोगिता के दौरान एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ में शिक्षकगण। स्रोत : स्कूल
नांगलमूंदी। खोरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लेकर विज्ञान आधारित सामाजिक विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विशेष रूप से वृक्ष को धरती की आत्मा बताते हुए जल संरक्षण का संदेश छात्रों ने सराहनीय ढंग से प्रस्तुत दी। इस प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय खोरी ने प्रथम स्थान प्राप्त विवेकानंद स्कूल, कुंड को द्वितीय स्थान व राजकीय उच्च विद्यालय, खलेटा को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मप्रकाश ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विज्ञान विशेषज्ञ रीनू यादव ने की। निर्णायक मंडल में दीपक शर्मा, रवि प्रकाश व निशा शर्मा शामिल रहे। इस दौरान छात्रों ने विज्ञान से जुड़े अनेक ज्वलंत विषयों जैसे मिट्टी की उर्वरता, डिजिटल कृषि, स्वच्छता, जल संरक्षण, हरी धरती, वृक्षारोपण, और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर खोरी के सरपंच सतबीर सिंह, प्रवक्ता जसवंत सिंह, बंटी यादव, पूजा रानी, स्नेहलता, कृष्ण कुमार और अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।