पौधरोपण करके देखभाल का संकल्प लेते। स्रोत : संस्था
- फोटो : 1
रेवाड़ी। कर्मसेतु फाउंडेशन की तरफ से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के निर्देशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में नियति पाठशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े इंटर्न विद्यार्थियों ने भाग लिया। पौधे रोपे गए और देखभाल का संकल्प लिया।
फाउंडेशन के प्रधान ओम प्रकाश ने बताया अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए।कार्यक्रम में चिराग लखेरा, तुषार, पारुल, रुचिका, सिमरन, आयुष्मान ने सहयोग दिया।