फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अलग-अलग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Wed, 17 Jan 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गाेवा में 22वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 10 से 13 जनवरी तक आयोजित की गई, इसमें रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मदनपाल सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पैरा एथलेटिक्स प्रशिक्षक टेकचंद ने एफ-55 कैटेगरी में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं तमन्ना शर्मा ने टी-11 कैटेगरी में व कुनाल ने शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। मंगलवार को खिलाड़ियों के रेवाड़ी पहुंचने पर जिला खेल अधिकारी, प्रशिक्षकों व स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी मदनपाल ने खिलाड़ियों से भविष्य में और अच्छे परिणाम लाने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें