फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खिलाड़ियों को अब समय से दिया जाएगा मासिक भत्ता

विज्ञापन
जाटूसाना में हॉकी की खेल नर्सरी में एकजुट खिलाड़ी व अन्य। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को 55 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इसके लिए कुल 177 आवेदन भेजे गए थे। खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दिया जा रहा मासिक भत्ता अब समय से दिया जाएगा। पिछले कुछ महीने से खिलाड़ियों का मासिक भत्ता समय पर नहीं मिला जिससे उन्हें परेशानी हुई थी।
विज्ञापन

8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। खेल नर्सरियों का संचालन सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा जिससे हर वर्ग के खिलाड़ियों को समान अवसर मिल सकें।
नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की ओर से नियमित अभ्यास कराया जाएगा जिसमें उनकी फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार पारंपरिक खेल कबड्डी का दबदबा
इस बार पारंपरिक खेल कबड्डी का दबदबा देखने को मिला है। जिले में सबसे ज्यादा 9 नर्सरियां कबड्डी के लिए आवंटित की गई हैं जो युवाओं में इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इसके अलावा वॉलीबाल की 7 नर्सरियां दी गई हैं। वहीं फुटबॉल, बास्केटबॉल और खो-खो के लिए 5-5 नर्सरियां आवंटित की गई हैं। हॉकी की 4, शूटिंग की 3, जबकि कुश्ती, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और योगा की 2-2 नर्सरियां दी गई हैं। हालांकि इस बार स्वीमिंग और कैनोइंग जैसे खेलों को स्थान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


वर्जन
खेल नर्सरी भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। जिले से कुल 177 आवेदन भेजे गए थे जिनमें से 55 नर्सरियों को मंजूरी मिली है।

ममता देवी, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें