संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अमर उजाला की ओर से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राव तुलाराम स्टेडियम में फुटबॉल कोच संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
कोच ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि युवा नशे से दूर रहकर समाज की भलाई कर सकें। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा कर रहा है, उसके परिवार के लोग भी काफी परेशान होते हैं। अगर समय रहते ही नशे से इंसान दूर रहेगा तो आने वाले दिनों में वह कभी भी इसकी चपेट में नहीं आएगा। आज कई युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं। इससे परिवार भी बर्बाद हो रहे हैं। खिलाड़ियों ने भी कहा कि वह नशे के विरुद्ध इस अभियान में अमर उजाला का पूरा साथ देंगे।
-
नशे से दूर रहकर हमें अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकार की ओर से भी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि युवा खेल से जुड़ेंगे तो नशे से अपने आप दूर हो जाएंगे। नशे से दूर रहकर युवा खेलों में अपना भविष्य बना सकते हैं। -आर्यन
न तो हम नशा करेंगे और न ही दूसरे युवाओं को नशा करने देंगे। नशा करने वालों युवाओं को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल पर फोकस करना चाहिए। सरकार की ओर से भी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। -सौरव
युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई व खेलों पर ध्यान लगाना चाहिए। नशा करने वालों पर पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
नशा करने वाला युवक अपने साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर देता है। -अंश
हमें न सिर्फ नशे से दूर रहना चाहिए, बल्कि नशा करने वाले लोगों को भी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। -विशाल