फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों ने कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व जाना

Mon, 16 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। कंवाली स्कूल के छात्रों ने कुरुक्षेत्र के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को जाना। शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं स्कूल के प्राचार्य अनिल यादव ने बताया कि स्कूल के 52 छात्रों ने कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव में भाग लिया व वहां के शैक्षिक के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व को भी जाना। छात्रों ने ब्रह्मसरोवर श्री कृष्ण म्यूजियम, पैनोरमा, धरोहर के साथ महाभारत के युद्ध के साक्षी ज्योतिसर का भी भ्रमण किया। छात्रों ने पैनोरमा में विज्ञान के सिद्धांतों को बारीकी से समझा। तारामंडल में गैलेक्सी की संरचना व उनके दैनिक जीवन में पढ़ने वाले प्रभाव को भी समझा। ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से युद्ध के मैदान में भगवान श्री कृष्ण व अर्जुन के बीच हुए संवाद को सुनकर के छात्र रोमांचित हो उठे। इस अवसर पर छात्रों के साथ वरिष्ठ प्राध्यापिका मिथिलेश कुमारी, सुनीता यादव, पूजा यादव, प्रदीप कुमार, सुनील डीपी ,राकेश कुमार साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें