फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 41वीं नेशनल ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश के बरेली में 21 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित 41वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हरियाणा की ओर से जिले के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सीनियर गर्ल्स वर्ग में ज्योति ने सिल्वर मेडल, सीनियर गर्ल्स वर्ग में पूजा और कैडेट बॉयज वर्ग में देव ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर रेवाड़ी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों के हौसले बुलंद किए गए और आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो कोच दीप चंद यादव, कई अभिभावक और खिलाड़ी मौजूद रहे। कोच दीप चंद यादव ने कहा कि रेवाड़ी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें