नई दिल्ली के तालकटोरा में 17 से 22 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर व सब जूनियर नेशनल किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले के 16 प्रतिभागियों ने मेडल हासिल कर सफलता हासिल की।
प्रतिभागियों की इस उपलब्धि के लिए जिला किक बाक्सिंग के अध्यक्ष अमित स्वामी ने कोच संदीप और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
अध्यक्ष अमित स्वामी ने कहा कि कोच संदीप के सफल प्रयासों से हमारे जिले की किक बाक्सिंग टीम अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि महिला वर्ग में मीनाक्षी, रुचिका ने स्वर्ण, दिव्या ने रजत, निशा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में अंकित ने स्वर्ण, कुलदीप, हरभजन, साहिल, सोबित, हिमांशु, अमन कार्तिक, राहुल ने रजत पदक हासिल किया।