फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक जाम करने वालों पर केस दर्ज

Wed, 24 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिले के बावल एरिया में प्राणपुरा-राणौली रेलवे ट्रैक और अटेली के निजामपुर ट्रैक पर कब्जा कर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि दर्ज मुकदमों में अज्ञात आरोपियों की संख्या का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


थाना सूत्रों के अनुसार दोनों ही मामलों में आरपीएफ ने अलवर पीडब्ल्यूआई सुरेश की शिकायत पर प्राणपुरा में रेलवे ट्रैक बाधित करने वाले लोगों के खिलाफ और अटेली पीडब्ल्यूआई आरके भारद्वाज की शिकायत पर निजामपुर में ट्रैक बाधित करने वालों के खिलाफ रेलवे की सवारी व मालगाडिय़ों के यातायात में बाधा समेत रेलवे एक्ट की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें