फोटो :5कार्यक्रम में समाज की वीर बेटियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत :संस्था
रेवाड़ी। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से आयोजित प्रेरणादायक कार्यक्रम देश की शान है हमारी वीर बेटियां का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की वीर बेटियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण सफलता के झंडे गाड़े हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत में युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी आज पूरे देश में अपनी पहचान बना रहे हैं। कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल ने हॉकी टीम का नेतृत्व करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया जबकि अर्शिया गोस्वामी ने 6 वर्ष की आयु में भारत्तोलन में 45 किलो वजन उठाकर देश को गर्व महसूस कराया।
रेवाड़ी की संतोष यादव ने लगातार दो बार एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाया और इस क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित की। युवा दल की महिला प्रधान शशि जुनेजा ने छात्राओं को समय प्रबंधन और जीवन में सफलता पाने के टिप्स दिए।
वहीं, स्कूल की प्राचार्या मोनिका यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हमारी स्कूल की छात्राएं शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में नए कीर्तिमान बना रही हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह (पीटीआई), बबली देवी, मनीषा, विजय सिंह, लता देवी, पूनम देवी, निशा, रेणुका, मधुबाला, संतोष मौजूद रहे।