फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, 23 अगस्त के बाद राहत के आसार

विज्ञापन
फोटो: 10रेवाड़ी। सुबह-सुबह आसमान में छाए बादलों के बीच सूर्योदय होता हुआ। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में तापमान में बढ़ोतरी और लगातार बनी हुई उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे दिन भर गर्मी और पसीने ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

शहर में दोपहर के समय चौक-चौराहों पर लगे आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्ड ड्रिंक्स, शिकंजी, गन्ने के जूस और फलों के रस की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। लोग किसी न किसी तरह से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं शाम को पार्कों के बाहर खाने-पीने के सामान की स्टाॅल पर भीड़ रही।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र इस बदलाव की वजह है। इसके चलते हरियाणा क्षेत्रों में पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिससे बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन

आने वाले 23 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है और अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

तापमान पर एक नजर




दिनांक अधिकतम न्यूनतम

20 अगस्त 37.521.5

19 अगस्त 34.522.6

18अगस्त 34.523.0
17 अगस्त 34.022.5
16 अगस्त33.523.5
15अगस्त 33.422.2
14 अगस्त - 33.522.8


सेहत पर दें अधिक ध्यान : डॉ. मनीष

मौसम में आ रहे बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते इन दिनों जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की संक्रामक, वायरस से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती जा रही हैं। लोगों को अपनी सेहत पर इस समय अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें