फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खिलाड़ियों को नहीं मिला खुराक भत्ता

Tue, 06 Jan 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खेल नर्सरियों में 11 माह से अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला है। अब नया साल गया है। जिले में 39 खेल नर्सरियां चल रही हैं। इनमें भी कहीं पूरे खिलाड़ी नहीं हैं तो कहीं बंद होने के कगार पर हैं।
नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ता की राशि उच्च विभाग से जारी की जा चुकी है। मगर खिलाड़ियों के खातों में अभी नहीं आई है। विभाग की ओर से अप्रैल 2025 में सरकारी विद्यालयों और पंचायतों को 50 नर्सरियां आवंटित की गई थी। इसके अलावा खेल विभाग के प्रशिक्षकों के अंतर्गत संचालित सरकारी 16 खेल केंद्रों में नर्सरियां अतिरिक्त हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। नर्सरी के चयनित आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता के रूप में देने का प्रावधान है। अभी खिलाड़ी को यह भत्ता नहीं मिला है
विज्ञापन

इसके अलावा खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के खिलाडियों और प्रशिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से अनिवार्य किया है। इनमें से अधिकांश मैदान में नेटवर्क दिक्कत के चलते मैदान में अभ्यास करने के बजाय हाजिरी लगाने में ही इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार तो खिलाड़ियों की हाजिरी नहीं लग पाती और मैदान में अभ्यास करने के बाद भी अनुपस्थित होते हैं। इससे खिलाड़ियों कोपरेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं राजकीय विद्यालयों और में ग्राम पंचायतों के खेल नर्सरियों के प्रशिक्षकों को मानदेय भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें