फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पिछले वर्ष का खिलाड़ियों को नहीं मिला खुराक भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल नर्सरियों में पिछले वर्ष का खिलाड़ियों को खुराक भत्ता नहीं मिला है। नर्सरियों के खिलाड़ियों का खुराक भत्ता की राशि उच्च विभाग से जारी की जा चुकी है मगर खिलाड़ियों के खातों में अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अप्रैल 2025 में सरकारी विद्यालयों और पंचायतों को 50 नर्सरियां आवंटित की गई थी। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है। नर्सरी के चयनित आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल तक के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह खुराक भत्ता के रूप में देने का प्रावधान है।
अभी खिलाड़ी को यह भत्ता नहीं मिला है। इसके अलावा खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन से अनिवार्य किया है। राजकीय विद्यालयों और ग्राम पंचायतों के खेल नर्सरियों के प्रशिक्षकों को मानदेय भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें