फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

Fri, 05 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पौधरोपण के बाद गोष्ठी हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गौरव यादव रहे। इस दौरान स्वच्छता व पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण विषयक गोष्ठी हुई। सौ से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
डॉ. गौरव यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना हम सभी का कर्तव्य है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्टॉफ सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मेरा युवा भारत की ओर से विनय राव, यतिन कोचर और अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें