डहीना। गांव कंवाली में वीरवार को राष्ट्रपति किसान रत्न अवार्डी एवं अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने अपने पैतृक गांव में द यशोधारा कोऑपरेटिव सोसाइटी की स्थापना की। उन्होंने इस अवसर को अपनी पुत्री फलक राव और पुत्र आरव खोला के जन्मदिन के रूप में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया।
विज्ञापन
शनि देव मंदिर कमेटी के सहयोग से मंदिर परिसर में 100 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को प्रकृति और संस्कृति से जोड़ना रहा।
यशपाल खोला ने कहा कि कोऑपरेटिव सोसाइटी किसानों को जैविक खेती, प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और विपणन से जोड़ेगी। कार्यक्रम में कई सेवानिवृत्त अधिकारी, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।