फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से घायल 4 साल की बच्ची की मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल रोड पर हरिनगर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से माता-पिता के साथ बाइक पर बैठकर जा रही चार साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। रामपुरा थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला गुड़गांव के गांव खैतियावास निवासी अशोक अपनी पत्नी व चार साल की बेटी अंजली के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी की तरफ आ रहे था।

अभी वह नारनौल रोड पर हरिनगर के पास ही पहुंचा था कि अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जबरदस्त टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें