नगर के बीएमजी मॉल में काम करने वाले एक अधेड़ की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह नौकरी कर शनिवार रात घर वापस लौट रहा था।
मिली जानकारी के अरुसार गांव कुमरौदा निवासी सुनील कुमार(30) शहर के बीएमजी मॉल में नौकरी करता था। शनिवार रात वह नौकरी कर अपने घर वापस लौट रहा था। घर पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले ही वह सामने से आ रहे ट्राली युक्त ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।