संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो गई है। विभिन्न संकायों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी आ रहे हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लाज ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय कोसली में दाखिला लेने के लिए हर रोज काफी संख्या में विद्यार्थी आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में सभी सुविधाएं हैं।
कंप्यूटर प्रयोगशाला, आधुनिक गणित प्रयोगशाला, डिजिटल लैंग्वेज लैब, सभी विज्ञान की प्रयोगशालाएं, पूर्णतया वातानुकूलित पुस्तकालय, विद्यार्थियों के लिए इनडोर एवं आउटडोर खेलों की सुविधा शामिल हैं।
विद्यार्थी दाखिला लेने के इच्छुक हैं वह अपना एप्लीकेशन फॉर्म लेकर महाविद्यालय में आ सकते हैं और उसी दिन अपना दाखिला करा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जिस विद्यार्थी के पास 12 में विज्ञान संकाय था वह कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में किसी भी संकाय में दाखिला ले सकता है तथा जिस विद्यार्थी के पास वाणिज्य संकाय था वह वाणिज्य एवं कला संकाय दोनों में किसी भी संकाय में दाखिला ले सकता है।