फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फार्मेसी ऑफिसर्स ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Sat, 20 Jul 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी की ओर से लंबित मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर किया गया। जिला प्रधान अनिल कुमार यादव, महासचिव राजकुमार यादव व वित्त सचिव आनंद कुमार ने कहा कि उनकी ओर से लगातार मांगे उठाई जा रही है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि फार्मेसी ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन फिर भी उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो 23 को एक घंटे के लिए सुबह 9 बजे से 10 बजे तक पेन डाउन हड़ताल की जाएगी और इस दौरान कोई भी कार्य नहीं करेंगे। इस सांकेतिक हड़ताल के बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। 26 जुलाई को समस्त फार्मेसी ऑफिसर्स सामूहिक अवकाश लेकर विभाग और सरकार के खिलाफ जिला स्तर पर रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें