फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर किए चार राउंड फायर, एक की पीठ में लगी दो गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक पंप पर पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर हुए विवाद में कार सवारों ने बाइक सवार दो युवकों पर चार फायर कर दिये, इसमें एक युवक को दो गोलियां लगी। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद रेवाड़ी व राजस्थान के नाकों पर तैनात पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। ऐसे में पुुलिस की 51 नाकों की नाकाबंदी नाकाम दिखाई दे रही है। क्योंकि ऐसे में सवाल है कि यदि पुलिस ने नाकों पर आने-जाने वाले लोगों की जांच की होती तो बदमाशों के पास से अवैध असलाह बरामद किया जा सकता था। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार चल रहा है, वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला में बदमाशों को पुलिस का डर नजर नहीं आ रहा है। छोटी-छोटी बातों को लेकर बदमाशों द्वारा न केवल एक-दूसरे पर फायरिंग की जा रही है बल्कि लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। दो दिन के दौरान बदमाशों द्वारा जिला में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।
ढाबे पर खाना खाने बाद पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे बाइक सवार
जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी दीपक व उसका दोस्त राहुल हाइवे स्थित एक ढाबा पर खाना खाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। बोलनी गांव के समीप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए रुके। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई, जिसमें कोटकासिम निवासी आदित्य व कासनी निवासी राकेश सवार थे। दोनों में पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चारों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आदित्य ने फायर करने शुरू कर दिए, अचानक हुई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। दीपक ने भी स्वयं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने दो गोली उसकी पीठ में मार दी। पेट्रोल पंप के कारिंदों द्वारा शोर मचाने पर कार सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल दीपक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

200 मीटर की दूरी में रेवाड़ी व अलवर पुलिस के नाके
हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन बदमाशों कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश राजस्थान की सीमा की ओर भाग गए, लेकिन वारदात स्थल पर महज आधा किलोमीटर दूर राजस्थान बार्डर पर पुलिस का नाका होने के बाद बदमाशों को काबू नहीं किया जा सका। बता दे राजस्थान सीमा से पहले 300 मीटर दूरी रेवाड़ी पुलिस का भी नाका है। ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते हैं।
आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही पुलिस
बताया जा रहा है पीड़ित युवकों व बदमाशों में आपसी रंजिश है। पुरानी रंजिश के कारण ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी आदित्य को राउंड अप भी किया है।
रविवार को दिन में रॉड से वार कर युवक की हत्या
जिला में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा। रविवार दिन में सनसिटी में भी युवक ने पुरानी रंजिश के कारण पड़ोस में रहने वाले एक युवक को रॉड मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
शहर से लेकर गांव तक पुलिस पहरा फिर भी वारदात क्यों?
शहर के मुख्य मार्गों पर रात भर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है, इसके अलाव दूसरे राज्य या जिलों से सटी सीमाओं पर ज्यादा सतर्कता का दावा पुलिस की ओर से किया जाता है। पुलिस की ओर से 51 नाकों पर पुलिस की तैनाती की बात कही जा रही है। इस पर एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि पुलिस लगातार वारदात को अंजाम देने वालों पर शिकंजा कस रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जरूरत हुई तो और ज्यादा सख्ती बढ़ाई जाएगी।
मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी काबू : एसएचओ
कसौला थाना प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पेट्रोल डलवाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से दीपक पर फायर कर दिए, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें