धारूहेड़ा। कंपनी से ड्यूटी कर बाइक से कमरे जा रहे एक व्यक्ति की बाइक की टक्कर मौत हो गई। पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव बारड़ा निवासी रविंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बारड़ा निवासी सतीश ने बताया कि बड़ा भाई धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में काम करता है। बीते दिन वह ड्यूटी कर बाइक से अपने कमरे लौट रहा था। रास्ते में बाइक को पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद