जिले में टीकाकरण पटरी पर नहीं आ पा रहा है, बुधवार को भी महज चार केंद्रों पर 1087 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज ही लग पाई। वैक्सीनेशन के लिए युवा हो या बुजुर्ग प्रत्येक वर्ग के लोग परेशान हैं, बावजूद इसके कोई समाधान होता नहीं दिख रहा है। सप्ताह में एक दिन डोज मिलती है, उससे महज खानापूर्ति की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के 350903 लोगों के सैंपल लिये गए हैं, जिसमें 20244 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बुधवार को जिला में कोई संक्रमित नहीं मिला। अब तक जिले में 19989 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जिला में 254 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में 1 एक्टिव केस है। इधर, सीएमओ ने जिले में अब तक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी के 37 नागरिकों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है। जिला का रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।
965 सैंपल लिये, 1087 को लगी वैक्सीन
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 965 लोगों के सैंपल लिये हैं। जिला में 905 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। आज जिला में कुल 1087 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक जिला में 405603 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।