फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी से लोग परेशान, कल से बारिश के आसार

Sat, 18 Jul 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को सुबह से तेज धूप के चलने गर्मी को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई के बाद जिले में बारिश के आसार हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ उमस का असर भी देखने को मिला।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई के बाद हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मानसून गतिविधियों में तेजी आने से बारिश के आसार बन सकते हैं।
बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें