फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 May 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली न मिलने पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकटवर्ती ग्राम महेश्वरी स्थित निरंजन कालोनी निवासियों ने बिजली की समस्या से परेशान होकर जमकर बवाल काटा और रोड जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस वालों के जल्दी की मौके पर पहुंच जाने और काम शुरू करवा दिये जाने के बाद सड़क से जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महेश्वरी स्थित निरंजन कालोनी में पिछले पंद्रह दिनों से बिजली की केबल जल गई थी। इस विभाग को सूचना देने के बाद भी ठीक ही नहीं किया जा रहा था । इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत धारूहेड़ा स्थित बिजली वितरण निगम कार्यालय के अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

बिजली निगम की अनदेखी से परेशान लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया और राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर धारूहेड़ा सेक्टर चौकी प्रभारी रामकिशन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को बुला लिया गया। और केबल बदलने का काम शुरू करवा दिया गया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें