फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपलब्धियों पर ब्राह्मण समाज के लोग सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 18ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : सभा
विज्ञापन
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी व कॉलेजियम सदस्यों की बैठक ब्रह्मगढ़ परिसर में प्रधान चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में रविवार को हुई। इस दौरान अलग-अग उपलब्धियों के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने कहा कि सभा की ओर से नेत्र जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। समाज के लोगों के लिए सभा की ओर से विवाह योग्य बच्चों के लिए शुभ संबंध कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को चलाया जाता है। समाज के लोग इसमें विवाह योग्य अपने बच्चों का पंजीकरण करवाएं।
उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट ने सभा की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा ने आय-व्यय व ऑडिट रिपोर्ट बताई। प्रोफेसर सुधीर त्यागी ने समाज की एकता पर जोर दिया। महेश शर्मा, मनीष वशिष्ठ, अनिल भारद्वाज, विजय कौशिक एडवोकेट, शौकीन शर्मा, अनूप शर्मा, विपिन शर्मा संबोधित किया।
विज्ञापन

रमेश वशिष्ठ ने बताया कि श्रुति शर्मा को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी का चेयरपर्सन बनने, कॉलेजियम सदस्य सुमन शर्मा और कॉलेजियम सदस्य देवेन्द्र वशिष्ठ को उनकी पुत्री गीतिका की बैंक ऑफ न्यूयार्क बेल्जियम में वाइस प्रेजिडेंट पद पर नियुक्त होने पर पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जय कुमार कौशिक, सहसचिव संदीप भारद्वाज, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, भूपेंद्र भारद्वाज, महेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें