फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रथम चरण में 155 गांवों के लोगों को किया गया जागरूक

Fri, 02 Aug 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार चलाया गया। अभियान के पहले चरण में 155 गांवों के लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अब द्वितीय चरण के तहत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसमें बाकी बचे गांवों के लोगों को सरकार की योजनाएं बताई जाएंगी। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के मद्देनजर एक विभागीय भजन पार्टी और 5 सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा लोगों को वर्तमान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से रूबरू कराया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के सभी विकास खंडों रेवाड़ी, बावल, नाहड़, जाटूसाना, खोल, डहीना व धारूहेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय व सूचीबद्ध भजन पार्टी द्वारा प्रत्येक दिवस पर एक गांव में प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। विशेष प्रचार अभियान के प्रथम चरण में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक में जिला के 155 गांवों को कवर किया जा चुका है और शेष गांवों को द्वितीय चरण में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें