फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच कराने के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। बाल भवन में मनीषा की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण करते नम्बरदार
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में नम्बरदार एसोसिएशन जिला रेवाड़ी की मासिक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयराज राव ने की।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व बेटी मनीषा की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया ताकि बेटी की आत्मा को शांति मिल सके। इसके उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत ने हरियाणा सरकार द्वारा इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के फैसले का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से दोषियों को जल्द से जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जगी है। इससे बेटी के परिवारजन को न्याय जरूर मिलेगा। इस बैठक में उपप्रधान अर्जुन सिंह नंबरदार ने कहा कि हरियाणा सरकार की योजना के अनुसार हरियाणा भर के नंबरदारों को सरकार की तरफ से एक-एक मोबाइल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कुछ नंबरदारों को वह मोबाइल आज तक भी नहीं मिला है जिसके लिए सभी नंबरदारों ने नगराधीश को ज्ञापन सौंपकर बचे हुए मोबाइल जल्द दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर तहसील प्रधान जसवंत सिंह नंबरदार, धर्म सिंह नंबरदार लोधाना, बलवंत सिंह नंबरदार, अन्नत पाल सिंह नंबरदार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें