विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का आभार जताते लोग। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। स्थानीय भाड़ावास रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस लेन की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की राशि दोगुना बढ़ाने को लेकर लोगों में उत्साह है। लोगों ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय पहुंचकर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि स्थानीय भाड़ावास रोड रेलवे फाटक पर बनाए गए पुल का निर्माण इस प्रकार हुआ कि दोनों ओर सर्विस लेन खत्म हो गई थी जिसके चलते फाटक के दोनों ओर स्थित पांच-छह काॅलोनियों के लोगों को परेशानी हो रही थी। सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने पैरवी कर 13.5 करोड़ रुपये पास कराए थे।
इसमें फाटक से शहर की ओर 30 हजार रुपये तथा फाटक से गांव भाड़ावास की ओर 20 हजार रुपये निर्धारित किए थे। अब फाटक से शहर की ओर 60 हजार और भाड़ावास की ओर 40 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से रेट निर्धारित कर दिए गए हैं।