फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाजरे की बोली 2150 से 2350 रुपये, भावांतर के बाद कहीं नुकसान तो कहीं एमएसपी से ज्यादा भाव

Wed, 07 Oct 2026 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर की कतार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडी में निजी व्यापारियों की ओर से बाजरे की खरीद की जा रही है। मंगलवार को मंडी में किसानों के बाजरे की ढेरियों की बोली 2150 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी। जिन किसानों का बाजरा 2150 से 2200 रुपये क्विंटल के आसपास बिकी हैं, उन्हें एमएसपी की तुलना में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिन किसानों की ढेरियां 2350 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी हैं, उन्हें भावांतर राशि जोड़कर 2950 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल सकते हैं। ऐसे किसानों को निर्धारित एमएसपी 2900 रुपये की तुलना में 50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक प्राप्त होंगे।
किसानों के अनुसार निजी खरीद में बाजरा का भाव कम मिलने के कारण उन्हें चिंता बनी हुई है। सरकार की भावांतर योजना से किसानों को कुछ राहत मिल रही है लेकिन बोली के भाव में अंतर होने से सभी किसानों को एक समान लाभ नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

जिन किसानों की बाजरा की ढेरियां 2150 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिकी हैं, उन्हें 600 रुपये भावांतर के रूप में मिलने पर कुल 2750 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।
वहीं, 2200 रुपये की बोली होने पर किसान को भावांतर सहित 2800 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। इस स्थिति में 2900 रुपये के निर्धारित समर्थन मूल्य की तुलना में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक का अंतर रहेगा।
वहीं, जिन किसानों की ढेरियां 2350 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी हैं, उन्हें भावांतर राशि जोड़कर 2950 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल सकते हैं। ऐसे किसानों को निर्धारित एमएसपी 2900 रुपये की तुलना में 50 रुपये प्रति क्विंटल अधिक प्राप्त होंगे।
मंडी में पहुंचे किसान सुनील का कहना है कि बाजरा की गुणवत्ता के आधार पर बोली में अंतर किया जा रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाले बाजरा को अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिल रहा है, जबकि कम गुणवत्ता की उपज के भाव कम लगाए जा रहे हैं। किसान रमेश ने कहा कि भावांतर योजना से उन्हें कुछ राहत जरूर मिल रही है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मंडी में बाजरा की खरीद के दौरान बेहतर भाव मिलेंगे।

आज इन गांवों के बाजरे की होगी खरीद
अनाज मंडी रेवाड़ी में बुधवार को जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, जड़थल, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास व भगवानपुर के किसानों के बाजरे की खरीद होगी। कोसली अनाज मंडी में गांव धारौली, गुजरवास, झाल, कोसली, जाहिदपुर, दिदौली, ढोकिया, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेसियावास, हालुहेड़ा, हांसावास, जुड्डी एवं कारौली के किसानों के बाजरे की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें