फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दक्षिणी हरियाणा में कमजोर मानसून से बाजरे की फसल प्रभावित

Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
खेतों में पकाई की ओर बाजरे की फसल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में मानसून की चाल इस बार धीमी बनी हुई है। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में होने के बाद भी निरंतर बारिश नहीं हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है, जबकि रेवाड़ी समेत दक्षिणी व पश्चिमी हरियाणा में मानसून कमजोर बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि अभी रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व दक्षिणी हरियाणा के अनेक जिलों में बाजरे की फसल में सिरटे आ चुके हैं और वह पकाई की ओर अग्रसर है। हालांकि इस बार सामान्य से कम बारिश के कारण फसलों की बढ़वार अपेक्षा से कम हुई है। लगातार सशक्त पश्चिमी हवाओं के कारण रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के दक्षिणी हरियाणा क्षेत्रों में मानसूनी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में और स्पष्ट होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा तथा आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आगामी दिनों में रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा और एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन व्यापक और लगातार बारिश के आसार कम हैं।
क्षेत्र में आंशिक बादलवाही के बीच मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव और दक्षिण-पश्चिमी गर्म व नम हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में भी मानसून की गतिविधियां बिखरी हुई रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें