फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बार काउंसिल चुनाव के लिए शांतिपूर्ण हुए मतदान

Thu, 19 Mar 2026 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बार एसोसिएशन में प्रचार करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला कोर्ट परिसर में पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इस बार कुल 23 पदों के लिए 157 प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिवक्ताओं ने वरीयता के आधार पर मतदान किया जिसमें प्रत्येक मतदाता ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों को क्रमवार प्राथमिकता दी। इस चुनाव की खास बात यह रही कि पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया।
इसके तहत कम से कम 5 महिला प्रत्याशियों का चयन सुनिश्चित किया गया है जिससे बार काउंसिल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हैं जिनसे बार काउंसिल की नई टीम का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें