फोटो: 19रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किया
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किया गया है। ऑनलाइन भुगतान कर अपना यात्रा टिकट बना सकेंगे।
यात्री रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की रेल यात्रियों को टिकट किराया भुगतान करने के लिए यूटीएस मोबाइल एप ,एटीवीएम क्यूआर कोड की सुविधा सहित पीओएस और यूपीआई जैसे डिजिटल भुगतान की सुविधा पहले से उपलब्ध है। डिजिटल भुगतान प्रणाली को अधिक उपयोगी और सुगम बनाने के उद्देश्य से जयपुर मंडल और रेलवे विभाग द्वारा इसका विस्तार किया जा रहा है।
जयपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन भुगतान के लिए टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाई गई है।