फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली-महेंद्रगढ़ रूट पर बसों की कमी से यात्री परेशान

विज्ञापन
सर्कुलर रोड से गुजरती रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सुबह के समय दो सरकारी बसों के संचालन के बाद पूरे दिन इस रूट पर नियमित रोडवेज बस उपलब्ध नहीं रहती। इसके चलते यात्रियों को निजी बसों, ऑटो और अन्य वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। निजी वाहनों का मनमाना किराया यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में महेंद्रगढ़ और कोसली के बीच यात्रा करते हैं। सुबह कार्यालय और शिक्षण संस्थानों के समय बसें मिलने से कुछ राहत मिलती है लेकिन इसके बाद यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
यात्री राकेश ने बताया कि कई बार निजी वाहन भी समय पर नहीं मिलते। ऐसे में यात्रियों को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों को होती है। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस मार्ग पर नियमित अंतराल में रोडवेज बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

यात्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़-कोसली मार्ग पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन बसों की संख्या में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बसें चलाने की मांग कई बार अधिकारियों के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें