फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पवित्रता के लिए प्रेरित करता है पर्युषण महापर्व

Sun, 07 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में उपाध्याय 108 गुप्ति सागर महाराज से आशीर्वाद ल - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित जैन स्थानक में उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज के सान्निध्य में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद शांतिधारा की गई और 12 वें तीर्थंकर वासुदेव पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याण दिवस पर लड्डू अर्पित किया गया।
उपाध्याय गुप्ति सागर महाराज ने कहा कि पर्युषण महापर्व आत्मा की शुद्धि और पवित्रता के लिए प्रेरित करता है। इस पर्व के दौरान हम आत्म निरीक्षण कर अपने कर्मों का मूल्यांकन करते हैं और आत्मा की शुद्धि से जीवन में शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

हमें भाग्य को कोसने के बजाय अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हमारे भीतर क्षमा का भाव जगेगा तो अहंकार, ईर्ष्या, मद, लोभ जैसे विकार स्वयं समाप्त हो जाएंगे।
मेयर राजीव जैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने अपने पुत्र दिव्यांक जैन के साथ आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण किया, भगवान की शांतिधारा कर आरती की।
विज्ञापन

उन्होंने जैन समाज को पर्युषण पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें दशलक्षण धर्म का पालन करना चाहिए ताकि मानव जीवन सार्थक हो सके। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरेश जैन, राजेश जैन, संचित जैन, पीयूष जैन, अंकित जैन, जिनेंद्र जैन आदि धर्माचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें